
मनोज लिल्हौरे
सारणी बगड़ोना पाथाखेड़ा में शाम होते ही तेज आंधी तूफान ने विकराल रूप ले लिया जिसमें कई जगह पेड़ गिरने और मकानों शीट उड़ने की खबर है ।

पहली घटना में सारणी के नए बस स्टैंड के सामने एक विशाल पेड़ धराशाही हो गया।जिससे कुछ आसपास के मकानों को नुकसान हुआ है । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
दूसरी घटना में पाथाखेड़ा यूबी आई एटीएम के पास एक पेड़ गिरने की घटना में भारी नुकसान हुआ है। जिसकी चपेट में एक कार आने से नुकसान की खबर है।
वहीं तीसरी घटना में बगड़ोना में तेज आंधी तूफान ने कहर बरपा दिया ।जिसमें कई दुकानों की शीट उड़ने की खबर है।
वहीं बिजली के तार टूटने से बिजली विभाग को भी खासा नुकसान हुआ है । बिजली भी गुल है।





