
ब्यूरो रिपोर्ट
सारणी पुलिस की कार्यवाही – अवैध सट्टा लिखते 10 आरोपी पर प्रकरण दर्ज
🔹जिला बैतूल में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका कर्चाम के निर्देशन एवं थाना प्रभारी सारणी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही की गई।
🔹घटना का विवरण
दिनांक 07.05.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना पर सारणी पाथाखेड़ा क्षेत्र में अलग- अलग स्थानों पर व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पर्ची लिख रहे है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं 10 आरोपीयो को पकड़ा गया।
🔹नाम आरोपीगण-
1.गणेश पिता साहेबराव यादव उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्र.10 दमुआ नाका सारणी
2.प्रदीप पिता बेंकटराव डोंगरे उम्र 39 साल निवासी वार्ड क्र.06 सारणी
3.दुर्गेश पिता उमाकांत लांगडे उम्र 35 साल निवासी बजरंग कालोनी पाथाखेडा थाना सारणी
4.संजय पिता लाहनु तायवाडे उम्र 41 साल निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेडा थाना सारणी
5.अरूण कुमार पिता मंगल प्रसाद विसंद्रे उम्र 46 साल निवासी क्लब काँलोनी शोभापुर थाना सारणी
6.नीरज पिता अजीत पवार उम्र 19 साल निवासी आजाद नगर पाथाखेडा
7.अनिल पिता मगरया पाटिल उम्र 42 साल निवासी क्लब काँलोनी शोभापुर पाथाखेडा
8.पंजाबराव राव संतापे पिता साहेबराव संतापे उम्र 56 साल निवासी माँग मोहल्ला सारणी
9.राजकुमार बारमाटे पिता प्रहलाद बारमाटे उम्र 45 साल निवासी वार्ड क्र.05 माँग मोहल्ला सारणी
10शेखर पिता हिरालाल उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्र.10 ईट्टा भट्टा सारणी
🔹जब्त साम्रगी
आरोपी के कब्जे से
10 सट्टा पर्ची
10 लीड पेन
नगदी 3750/- रुपये
जप्त किए गए।
🔹आरोपीयो के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये है।
🔹 मुख्य भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सारणी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप.नि मनोज उइके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा एवं थाना सारणी एवं चौकी के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अवैध जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।






