कोतवाली पुलिस ने ढाबा मैनेजर के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया न्यायालय पेश//*
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वीरेंद्र जैन द्वारा आपराधिक गतिविधियो में सम्मिलित आरोपियो एवं कानून व्यवस्था निर्मित करने वाले आरोपियो के विरूध्द त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये है ।
इसी क्रम में श्रीमान अति.पु.अ. श्रीमति कमला जोशी एवं एसडीओपी महोदय बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली बैतूल पुलिस ने अडीबाजी के आरोपी गीतांशु उर्फ मोटू झरबडे को पकडकर थाना से न्यायालय तक पैदल भेजकर न्यायालय पेश किया गया।
दिनांक 07.05.26 को फरियादी जितेन्द्र पिता हजारी लाल नायक उम्र 30 साल निवासी काका ढाबा बैतूल की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर कि रात्रि में आरोपियों के द्वारा ढाबा में आकर शराब मांगी गई। शराब नहीं देने पर शराब के लिए पैसे मांगे गए पैसे। देने से मना करने पर फरियादी के साथ मारपीट की गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 346/2026 धारा 296(बी),119(1), 351(2),115(2),333, 3(5), बीएनएस का अनावेदक 1.सागर, 2. गीतांशु उर्फ मोटू झरबडे के विरूध्द कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
कोतवाली बैतूल पुलिस द्वारा आरोपी गितांशु झरबडे को अभिरक्षा में लेकर थाना कोतवाली बैतूल लाया गया । आरोपी गीतांशु झरबडे उर्फ मोटू झरबडे पिता अनिल कुमार झरबडे उम्र 26 साल निवासी चन्द्रशेखर वार्ड सदर बैतूल को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया । आरोपी सागर की तलाश पतारसी जारी है ।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. *गीतांशु झरबडे उर्फ मोटू झरबडे पिता अनिल कुमार झरबडे उम्र 26 साल निवासी चन्द्रशेखर वार्ड सदर बैतूल*
उक्त संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक देवकरण डेहरिया , प्र.आर. 369 शिव कुमार , प्र.आर. 64 तरूण पटेल , आर. 56 नितिन चौहान , आर. 474 राहुल शर्मा की विशेष भूमिका रही है