
धनराज साहू तहसील ब्यूरो ।
- चि.सौरभ संग सौ.कां. तनु एवं चि.शुभम संग सौ.कां.डॉ.सलोनी ने लिए सात फेरें।
- धाड़से परिवार द्वारा आयोंजित आशीर्वाद समारोह में हजारों लोगों ने शिरकत कर नवयुगल को दी बधाई।
भैंसदेही:- कांग्रेस के जाने-माने व लोकप्रिय नेता एवं नगर परिषद भैंसदेही के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय स्व.सतीश धाड़से तथा नगर परिषद भैंसदेही की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला धाड़से के लाड़ले सुपुत्र व रविराज स्टोन क्रेशर के संचालक एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री रवि धाड़से के लाड़ले भतीजे चि. सौरभ धाड़से (एग्रीकल्चर इंजि.) ने पतौवापुरा,शाहपुर निवासी श्रीमती मीना-कृष्णराव जी सोनारे की लाडली सुपुत्री सौ.कां.तनु सोनारे एवं चि.शुभम धाड़से (एमबीए) ने विजयग्राम (भैंसदेही) निवासी श्रीमती अनीता-डॉ. धर्मराज जी महाले की लाड़ली सुपुत्री सौ.कां. डॉ.सलोनी महाले (बीएएमएस ) के साथ सात फेरें लेकर दोनों नवयुगल दम्पत्ति परिणय सूत्र में बंधकर एक दूजे के हो गए। शनिवार 09 मई 2026 को भैंसदेही में आयोजित विशाल आशीर्वाद समारोह में हजारों की संख्या में स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्तियों,रिश्तेदारों,राजनेताओं,जनप्रतिनिधियों, अधिकारी /कर्मचारीयों, व्यापारियों, पत्रकारों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वर-वधु को शुभ आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इस दौरान मिलनसार, मृदुभाषी एवं कुशल व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ शिक्षक श्री रवि राज धाड़से ने लगभग हर व्यक्ति से मुलाकात कर अपने दोनों लाड़ले भतीजों के आशीर्वाद समारोह में अपना अमूल्य समय देने के लिए लोगों के प्रति आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि रवि राज स्टोन क्रेशर के पूर्व संचालक व नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष,वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय सतीश धाड़से जी की लोकप्रियता किसी बड़े राजनेता से कम नही थी । उनके अत्यंत मधुर व्यवहार के सभी क्षेत्रवासी कायल थे। कांग्रेस ही नही वरण अन्य राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भी उनके मिलनसार व्यक्तित्व से कॉफी प्रभावीत होकर उनके प्रशंसक थे। समाज में भी उनकी अच्छी खासी पैठ थी। कुनबी समाज संगठन में उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर अपना कुशल नेतृत्व प्रदान करते हुए समाज को एक नई दिशा व नई ऊर्जा प्रदान की। अपने कुशल व्यवहार के कारण उन्होंने हर किसी के दिल पर राज किया। स्व.सतीश धाड़से जी की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। वास्तव में वे एक बहुत ही नेक दिल इंसान थे। उनकी अच्छाइयों के कारण वे आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाए हुए हैं। लोग आज भी उन्हें दिल से याद करते हैं।
स्व.सतीश धाड़से जी से प्रेरणा लेकर ही उनके छोटे भाई शिक्षक श्री रवि धाड़से एवं उनके दोनों बेटे सौरभ एवं शुभम धाड़से ने उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज एवं क्षेत्र में अच्छी-खासी प्रतिष्ठा स्थापित की है। स्व.सतीश धाड़से जी की छवि उनमें स्पष्टतः नजर आती है। इसी कारण आज लोग उनके मिलनसार व्यक्तित्व के प्रशंसक है और यही कारण है कि धाड़से परिवार द्वारा आयोजित वैवाहिक समारोह में विशाल संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर वर- वधु को अपना अमूल्य आशीर्वाद प्रदान कर धाड़से परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की है। धाड़से परिवार नें भी सभी आगंतुक अतिथियों, स्वजातीय बंधुओ, इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।






