
ब्यूरो रिपोर्ट
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड HMS के केंद्रीय अध्यक्ष शिव कुमार यादव जी एवं केंद्रीय महामंत्री श्री शरद धांडे जी के कुशल नेतृत्व एवं संगठन द्वारा व्यक्त विश्वास के आधार पर आज दिनांक 13/05/2026 दिन मंगलवार को KSS(HMS) के क्षेत्रीय कार्यालय में नव नियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री श्री मनीष सिंह ठाकुर का पूरे HMS परिवार द्वारा गर्मजोशी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री आदरणीय श्री संजय सिंह जी ने औपचारिक रूप से श्री मनीष सिंह ठाकुर जी को महामंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करवाया तथा संगठन की गरिमा, परंपरा और जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह यादव जी, कोषाध्यक्ष श्री धनराज देशमुख जी, क्षेत्रीय कल्याण समिति एवं सुरक्षा समिति के सदस्यगण, विभिन्न यूनिटों के अध्यक्ष/सचिव, क्षेत्र के सभी सम्मानित पदाधिकारी, वरिष्ठ साथी एवं बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में संगठन की एकता, श्रमिक हितों की रक्षा तथा सामूहिक नेतृत्व की भावना को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया।





