
ब्यूरो रिपोर्ट
ब्लॉक कांग्रेस कमिटी सारणी द्वारा सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में स्थानीय मजदूरों को बाहरी कंपनियों द्वारा काम पर ना लिए जाने के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय सारणी के समक्ष सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हो कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया एवं मुख्य अभियंता एस के लिल्होरे को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा कहा गे है की आपको पुनः अवगत कराते हुए ब्लाक कांग्रेस सारनी मांग करती है कि नए संस्थान निर्माण कार्य में संलग्न बाहरी ठेका कंपनी में स्थानीय कामगारों को काम पर रखने के लिए आपने आश्वस्त किया था किंतु ठेकेदार द्वारा आज दिनांक तक कोई भी स्थानीय कामगारों को कार्य पर नही रखा है कृपया ठेकेदारों को आप निर्देशित कर कामगारों को काम दिलाने का प्रयास करेगें जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा, हमें विश्वास है आप शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करेगें ।
म.प्र.पा.ज.कं.लि संस्थान में किये जा रहे ठेकेदारी कार्य में सारनी-पाथाखेड़ा,शोभापुर,बगडोना और समीपस्थ ग्रामीण अंचल के कामगारों को ही प्राथमिकता से कार्य पर रखा जाये जिससे संस्थान के स्थानीय बेरोजगार लोगो को रोजगार मिले और क्षेत्र का विकास हो सके। साथ ही क्षेत्रीय ठेकेदारों को काम दिया जाए ।
म.प्र.पा.ज.कं.लि संस्थान में किये जा रहे डिस्मेंटलिंग कार्य में सुरक्षा की कमी महसूस की जा रही है । जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण विगत दिनों हुई दुर्घटना से पता चलता है अत: उक्त कार्य में श्रमिको की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार डिग्री, डिप्लोमा धारियों को उनकी योग्यता अनुरूप कार्य दिया जाये । उपरोक्त समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिये आपसे सकारात्मक कार्यवाही की अपेक्षा और विश्वास करती है। यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में ब्लाक कांग्रेस कमेटी आन्दोलित हो हर सम्भव कार्यवाही करने हेतु बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी आपकी म.प्र.पा.ज.कं.लि की होगी ! वही ज्ञापन से माध्यम से ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग की गई है |




