
ब्यूरो रिपोर्ट
कर्मचारी के आकास्मिक निधन पर आश्रित परिवार को समिती ने दी आर्थिक सहायता
सारनी– सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता प्रवर्तन क्रमांक चार में कार्यरत रोहित कुमार विश्वकर्मा संयंत्र सहायक का आकास्मिक निधन अपने आवास पर हुआ। स्व सुरक्षा निधी समिती द्वारा आश्रित परिवार के नामित सदस्य किरण विश्वकर्मा को उनके बैंक खाते में रूपए पछत्तर हजार की आर्थिक सहायता आर टी जी एस के माध्यम से स्थानांतरित की गई है । स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती के निर्णयानुसार एक फरवरी-2023 के पश्चात नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन पर आश्रित परिवार को पछत्तर हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।अंशदान के रूप में रूपये 150/- प्रति सदस्य वेतन से कटौती की जाती है। समिती ने कंपनी केडर के अधिकारी एवं कर्मचारी जो अभी तक सदस्य नहीं बन पाये हैं, उनसे सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया है। मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन जबलपुर द्वारा इस संबंध में परिपत्र जारी कर सदस्यता अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है। श्री सूने ने बताया कि स्व सुरक्षा निधी समिती द्वारा आश्रित परिवार का भुगतान पत्र अधीक्षण अभियंता प्रवर्तन क्रमांक चार में दिया गया।इस अवसर पर निकुंज सोनी , नितीन भागवत सहित अनेक सदस्य भी उपस्थित हुए। भुगतान की सूचना संबंधित कार्यालयों सहित जबलपुर मुख्यालय को सूचित किया गया है।






