
ब्यूरो रिपोर्ट
कलार समाज 23 के निशुल्क दिखाएगा फिल्म जय माहिष्मति
फिल्म में भागवन सहस्त्रबाहु की प्रतिमा का चित्रण
बैतूल के कलाकार अमित कसेरा ने भी किया अभिनय
बैतूल। श्री हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज के आराध्या भागवन सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर बनी फिल्म जय माहिष्मति का प्रीमियम शो 23 मई को छविग्रह क्रांतिशिवा में दोपहर 3 बजे 6 बजे तक रखा गया गया है। यह प्रीमियम शो हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज के अध्यक्ष मनोज आर्य एवं संरक्षक प्रेमशंकर मालवीय द्वारा सभी के लिए निशुल्क रखा गया है।
हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज के जिला अध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया कि ओम जय श्री बालाजी फिल्म द्वारा बनी फिल्म के निर्माण डॉ एलएन मालवीय है। फिल्म के सवाद रामशंकर शिवहरे ने लिए है। साथ ही डॉरेक्टर भी श्री शिवहरे है। म्यूजिक राजा खुराना का है। फिल्म में राजीव वर्मा, एलएन मालवीय, अजल पाल के साथ बैतूल के स्थानिय कलाकार अमित कसेरा ने प्रमुख भूमिका निभाई है। कलार समाज के संरक्षक प्रेमशंकर मालवीय ने फिल्म हैहय वंशीय राजराजेश्वर कार्तवीर्य अर्जुन भागवान सहस्त्रबाहु की महिमा पर बनी है। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म जय माहिष्मति सभी को प्रेरणा देती हैं कि सच्चे मन में बस एक दीप जलाकर भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा प्रार्थना करने से सभी कार्य सफल हो जाते है। श्री मालवीय ने बताया कि जिलेवासियों के लिए 23 मई को दोपहर 3 से 6 बजे तक कांतिशिवा छविग्रह में निशुलक प्रीमियम शो खा है। उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओ से जय माहिष्मति फिल्म अवश्य देखने की अपील की है।



