
ब्यूरो रिपोर्ट
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से जिले में 20 स्वास्थ्य शिविर लगाने की प्राप्त स्वीकृति के परिपालन में 30 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाडे ने बताया कि शिविर में जिला चिकित्सालय से आए शिशु रोग, स्त्री रोग, दांत रोग, मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच एवं उपचार किया जाएगा। साथ ही शिविर में संभावित हृदय रोग के मरीजों के लिए जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमे विषय विशेषज्ञों द्वारा ईको जांच भी की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हुरमाडे ने आमजन से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।






