
ब्यूरो रिपोर्ट
*बोरदेही पुलिस की बड़ी सफलता : 9 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 20.05.2026 को *फरियादी प्रदीप झरबड़े आईसीआईसीआई बैंक आमला से अपने सेठ विक्की साहू के 09 लाख रुपये नगद निकालकर मोटरसाइकिल से बोरदेही आ रहा था*। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसका पीछा किया और *ग्राम नरेरा एवं देहलवाड़ा के बीच सुनसान मार्ग पर* उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर उसे मोटरसाइकिल से गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू अड़ाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। घटना में फरियादी को मामूली चोटें भी आई थीं। इस वारदात के बाद क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो गया था।

* 60,000 रुपये नगद
* घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
* लूट की राशि से खरीदी गई 02 मोटरसाइकिलें





