
ब्यूरो रिपोर्ट
🔹पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
🔹घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 04.05.26 को आप्राकृतिक मृत्यू कि सूचना प्राप्त होने पर सुपर डी 358 सारणी पहूँचा था जहाँ पर मृतक रोहित पिता महेशप्रसाद विश्वकर्मा उम्र 36 साल निवासी सुपर डी 358 सारणी कि मृत्यू होने पर मर्ग क्र.30/26 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबध्द कर जांच मे लिया गया था। जाँच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण करने पर दो सुसाईड नोट एवं 03 पत्र एवं डायरी मिले जो जप्त किये गये है । मर्ग जाँच के दौरान साक्षी नीरज विश्वकर्मा,किरण विश्वकर्मा,नीतू के कथन एवं मृतक रोहित के सुसाईड नोट एवं मर्ग जाँच से मृतक रोहित विश्वकर्मा को सोनू कश्मिरा,अमर सिंह राणा,आरिफ खान,ललित मालवीय,आर्दश वास्तव ,दीपक कुशवाह (विदिशा),राजेश अग्रवाल ,रिशभ एवं मयूब पाल (मयूर) व्दारा पैसो के लेन देन के लिये अत्यधिक प्रताडित किया गया एवं झूठे प्रकरण मे फसाने की धमकी व जान से मारने की धमकी दी जाने के कारण उपरोक्त लोगो से प्रताडित होना पाया गया जिसके कारण रोहित विश्वकर्मा ने फाँसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया जो आरोपीगणो सोनू कश्मिरा,अमर सिंह राणा,आरिफ खान,ललित मालवीय,आर्दश वास्तव ,दीपक कुशवाह (विदिशा),राजेश अग्रवाल ,रिशभ एवं मयूब पाल (मयूर) के विरूध्द अपराध धारा 108,308(5),3(5) बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
🔹गिरफ्तारी की कार्रवाई
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी लक्की उर्फ ललीत पिता नर्मदाप्रसाद मालवीया उम्र 27 साल निवासी 814 कृष्णानगर खजुरीकला भोपाल को दिनांक 24.05.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। तथा आरोपी दीपक कुशवाह पिता बदरी प्रसाद कुशवाह उम्र 28 निवासी वार्ड नं. 17 सिरोंज जिला विदिशा को दिनांक 03.06.2026 गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया प्रकरण मे अन्य फरार आरोपीगणो कि तलास पतारसी की जा रही है ।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
1. दीपक कुशवाह पिता बदरी प्रसाद कुशवाह उम्र 28 निवासी वार्ड नं. 17 सिरोंज जिला विदिशा
🔹प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी:
थाना प्रभारी: निरी.जयपाल इनवाती
प्रधान आरक्षक: प्रआर श्रीराम उईके
आरक्षक : सुभाष मंडलोई, पंकज साईबर सेल बैतूल।




