
ब्यूरो रिपोर्ट
छिंदवाड़ा डाक संभाग के अंतर्गत संचालित डाकघरों के आधार केंद्रों में 8 एवं 9 जून को विशेष आधार सेवा अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर एवं ईमेल लिंकिंग सहित अन्य आधार संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा संभाग ने बताया कि विशेष अभियान के तहत सभी आधार केंद्र प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक कार्य करेंगे, जबकि प्रधान डाकघरों में सेवाएं रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। बैतूल जिले में बैतूल प्रधान डाकघर के अलावा कोठीबाजार, बैतूल गंज, आठनेर, सारणी, पाथाखेड़ा, दुनावा, मुलताई, भैंसदेही, चिचोली एवं शाहपुर उपडाकघरों में भी आधार पंजीयन एवं अपडेशन का विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं सहज और त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने नागरिकों से अपने निकटतम डाकघर आधार केंद्र पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।




