
ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी:- वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सुरक्षा विभाग पाथाखेड़ा मुख्यालय में कार्यरत राजेश चढ़ोकार एवं श्रीमती वंदना चढ़ोकार की सुपुत्री अनुष्का चढ़ोकार का चयन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद के लिए हुआ है।श्री चढ़ोकार शिवाजी वार्ड बोडखी आमला निवासी है।।
अनुष्का ने वर्ष 2025 में आयोजित एएफकैट (AFCAT – Air Force Common Admission Test) परीक्षा में ऑल इंडिया 68वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार, क्षेत्र एवं समस्त नगरवासियों में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
अनुष्का ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय एलएफएस आमला से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने सम्राट अशोक प्रौद्योगिकी संस्थान (SATI), विदिशा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।