
ब्यूरो रिपोर्ट
भोपाल संभाग के नवागत संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने आज आयुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। 2010 बैच के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा प्रदेश में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
इस दौरान निवर्तमान आयुक्त श्री संजीव सिंह एवं अपर आयुक्त श्री शिवराज सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे।