
पूरी खबर पढ़ने आज ही मेम्बरशिप लें और पढ़े सभी प्रीमियम खबरे लाईव वेब टीवी सहित
ब्यूरो रिपोर्ट
उज्जैन शहर के दवा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को 19 वर्षीय युवती पर सिरफिरे युवक ने चाकू से 14 वार किए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले का यह पूरा घटनाक्रम बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीया पीड़िता पिछले आठ माह से एक दवा दुकान में कंप्यूटर आपरेटर के रूप में भी काम करती है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह दवा बाजार पहुंची। बाजार के मुख्य गेट पर पहले से मौजूद आरोपित ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद आरोपित ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया और जेब से चाकू निकालकर युवती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। युवती के चीखने पर आसपास के व्यापारी दौड़े, लेकिन तब तक आरोपित मौके से भाग चुका था।




