
ब्यूरो रिपोर्ट
बिजली कंपनी द्वारा 33/11 केव्ही हमलापुर उपकेंद्र पर पीटीआर की क्षमता वृद्धि के लिए 2 जुलाई को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन- 1 प्रबंधक ने बताया कि प्रस्तावित कार्य के चलते गुरुवार को प्रातः 9 से 12 बजे तक खंजनपुर क्षेत्र के दुर्गा वार्ड, कत्तलढाना, डिपो रोड, विकास नगर, गोयल फैक्ट्री, माचना नगर, अर्जुन वार्ड तथा कालापाठा क्षेत्र के लोहिया वार्ड, चुन्नी ढाना, राजेन्द्र वार्ड, सिविल लाईन, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड, आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
इसी प्रकार गंज क्षेत्र के आबकारी, सिन्धी कालोनी, देना बैंक, लक्की सेंटर, कांति शिवा टॉकीज, सेन्ट्रल बैंक, मैकेनिक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पंप, बीजेपी कार्यालय, हाथीनाला, डॉ० लश्करे, बीएसएनएल ऑफिस, गंज महाराष्ट्र बैंक, लोहिया वार्ड, तेल टंकी, एसबीआई बैंक, डॉ. मुले गुरुद्वारा रोड, पुलिस क्वाटर हॉउसिग बोर्ड तथा ग्रीन सिटी क्षेत्र के विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड, भग्गूढाना, खादी उद्योग के पास, ग्रीन सीटी, माचना नगर, हमलापुर चौक, फारेस्ट ट्रेनिंग सेन्टर, जजेस कॉलोनी आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
विद्युत पोल शिफ्टिंग के चलते विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल जोन -2 के प्रबंधक शहर ने बताया कि 2 जुलाई को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कारगिल चौक से गाड़ाघाट रोड तक निर्माणाधीन सड़क में बाधा बन रहे विद्युत पोल को शिफ्ट किया जाएगा। जिसके चलते गुरुवार को प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक 11 केव्ही इटारसी रोड फीडर के फॉरेस्ट नाका, इटारसी रोड, गाड़ाघाट रोड, बालाजी विहार, बसंत पेट्रोल पंप, सेमल वाले बाबा, मारुति शोरूम आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।