
ब्यूरो रिपोर्ट
- भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ ने श्रमिक साथी स्वर्गीय संजय रायपुरे को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- 10 दिन पूर्व दुर्घटना में हुई थी मृत्यु , सतपुड़ा प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई जवाबदार अधिकारी नही पहुंचा परिवार से मिलने
भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ ने संघ के सदस्य रहे स्वर्गीय संजय रायपुरे को जय स्तंभ चौक सारणी पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई स्वर्गीय श्री संजय रायपुरे पिछले लगभग 12 वर्षों से अधिक समय से सतपुड़ा पावर प्लांट के ऐस हैंडलिंग सिस्टम मैं कार्यरत थे, भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ के महामंत्री विनोद भारती, और अध्यक्ष प्रकाश गांटे ने बताया कि स्वर्गीय संजय कार्यस्थल पर अपने कार्य के प्रति बहुत संवेदनशील रहते थे एवं अपने कार्य को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करते थे उनके दो छोटे बच्चे हैं और दुख कि इस घड़ी में संघ संगठन परिवार जन के साथ हैं।
भारतीय मजदूर संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष निराकार सागर ने निष्ठावान श्रमिक स्वर्गीय संजय रायपुरे के विद्युत उत्पादन में उनके अहम योगदान को याद किया एवं श्रमिक नेता सुनील भारद्वाज द्वारा भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात सामूहिक रूप से उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सत्यराज सिंह चंदेल, उपेंद्र मालवीय, सतपुड़ा व्यापारी संघ के सचिव समीम रिजवी, रवि रघुवंशी, बिल्लू जगदेव, बृजेश पटेल, संजय झिझोरे, सहित बड़ी संख्या में ठेका मजदूर उपस्थित रहे
