
ब्यूरो रिपोर्ट
आज वार्ड 01, 23 एवं 30 में होंगे शिविर।
. सभी कनेक्शनधारियों को शुल्क जमा कराना आवश्क।
. आधार कार्ड, समग्र आईडी के साथ उपस्थित होना अनिवार्य।
सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में जलावर्धन योजना के तहत नल कनेक्शनों का शुल्क एवं जलकर संग्रहण करने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन वार्ड स्तर पर प्रतिदिन सुबह 11 से सायं 5 बजे तक किया जा रहा है। उक्त शिविरों में आम नागरिक उपस्थित होकर अपना नल कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा कर सकते हैं।
निकाय द्वारा तय कार्यक्रम अनुसार वार्ड 23 संत रविदास कॉलोनी में 28 जुलाई, वार्ड 15 गायत्री मंदिर परिसर में 29 जुलाई, वार्ड 16 विजय क्रीडांगण के पास 30 जुलाई, वार्ड 18 फुटबाल ग्राउंड पाथाखेड़ा में 31 जुलाई, वार्ड 21 हापड़ के पास 3 अगस्त, वार्ड 22 नर्सरी के पास 4 अगस्त, वार्ड 24 पार्षद के घर के पास में 5 अगस्त, वार्ड 25 आंगनबाड़ी केंद्र में 6 अगस्त, वार्ड 26 आंगनबाड़ी केंद्र में 7 अगस्त, वार्ड 13 पार्षद के घर के पास मंच पर 10 अगस्त को शिविर रखे गए हैं। इसी तरह वार्ड 1 में शनि मंदिर के पास 28 जुलाई, वार्ड 2 सुपर डी कॉलोनी के पास 29 जुलाई, वार्ड 4 पांसे किराना के पास में 31 जुलाई, वार्ड 5 शिवाजी प्रांगण में 3 अगस्त, वार्ड 6 बाजार चौक में 4 अगस्त को शिविर होगा। इसी तरह वार्ड 7, 8, 9 के लिए सरस्वती स्कूल सारनी में 5 अगस्त, वार्ड 14 पाथाखेड़ा चौपाटी के पास में 6 अगस्त, वार्ड 11 केरला भवन में 7 अगस्त एवं वार्ड 12 शांति नगर में 10 अगस्त को शिविर रखे गए हैं। इसी तरह वार्ड 30 टट्टा कॉलोनी में 28 जुलाई, वार्ड 31 जैरी चौक में 29 जुलाई, वार्ड 32 मंदिर के समीप ग्राउंड में 30 जुलाई, वार्ड 33 काली स्टेज के पास 31 जुलाई को शिविर होगा। इसी तरह वार्ड 34 में पार्षद के घर के पास 3 अगस्त को, वार्ड 35 वागद्रे मेडिलक के पास 4 अगस्त, वार्ड 36 बगडोना कॉलोनी में 5 अगस्त, वार्ड 15 बाजार मोहल्ला में 6 अगस्त, वार्ड 28 ड्रिलिंग कैंप में 7 अगस्त एवं वार्ड 27 माता मंदिर के पास में 10 अगस्त को उक्त शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि उक्त शिविरों में आम नागरिक आधार कार्ड, समग्र आईडी, वार्ड 1, 2, 3, 35 एवं 36 जहां संपत्तिकर लागू हो उसकी रसीद एवं मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होकर शुल्क जमा कर सकते हैं।