
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बैतूल में कारगिल चौक से भव्य मशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली कारगिल चौक से प्रारंभ होकर चौपाटी होते हुए पुनः कारगिल चौक पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “वीर शहीद अमर रहें” के गगनभेदी नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा और समर्पण के भाव से कार्य करना चाहिए।
आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम का प्रतीक है। हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सीमाओं की रक्षा की, जिसका राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विक्रम वैध ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश के युवाओं को “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कारगिल के वीरों का शौर्य हमें सदैव देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री अतीत पवार, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री मुकेश झारे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पुंडे, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री दीपू सलूजा, वरिष्ठ नेता श्री सुनील शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विक्रम वैध, गंज मंडल अध्यक्ष श्री विकास मिश्रा, श्री पप्पी शुक्ला, श्री पूरन साहू, भाजपा सोशल मीडिया जिला सह संयोजक श्री मनीष मिसर, एल्डरमैन श्री सावंया शेषकर, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती माधुरी साबले, श्रीमती ज्योति यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने तथा कारगिल के अमर शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।