
ब्यूरो रिपोर्ट
सारणी – नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3 में नगर पालिका की नाले से लगी खाली जमीन पर एक मुस्लिम परिवार ने दबंगाई से कब्जा कर सीमेंट की पोल लगा बाउंड्री खड़ी कर ली। जिसकी शिकायत पड़ौसीयो के द्वारा सीएम हेल्प लाइन , कलेक्टर की जनसुनवाई , थाना सारणी , एसडीओपी सारणी ,एसडीएम शाहपुर , तहसील कार्यालय सारणी और नगर पालिका में किये जाने के बाद भी दबंग परिवार ने धमकिया देते हुए निर्माण खड़ा कर दिया। अब देखना ये है की प्रशासन इस अतिक्रमण पर कब कारवाही करता है।
इससे पहले भी इसी नाले से श्मसान घाट रोड तक लगी नगर पालिका के खँडहर लाइब्रेरी की बेष कीमती जमीन पर कथित पंडित ने आश्रम बनाने के लिए कब्जा किया था। लेकिन शिकायतों के बाद जागे प्रशासन ने यहाँ तार की फेंसिग लगा करोड़ों की जमींन को अतिक्रमण से मुक्त कराया था। किन्तु अब भी भू माफियाओं की नजर इस भूमि पर है। हलाकि यहाँ मंगल भवन बनना प्रस्तावित है।
इसी तरह सीमेंट पोल लगा फेंसिग कर कब्जाए भूमि पर भी यदि आंगनवाड़ी भवन बना दिया जाता है तो वार्ड के बच्चो को एक अच्छा वातावरण और नया भवन मिल सकेगा। इस वार्ड में आंगनवाड़ी अभी जर्जर हो चुके किराए के मकान में लगती है। जहाँ वार्ड के लगभग 30 से 40 बच्चें दर्ज है।
