
ब्यूरो रिपोर्ट
चिखलार आश्रम में श्रद्धा के साथ मनाई गुरुपूर्णिमा, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
श्री योग वेदांत सेवा समिति के आयोजन में पादुका पूजन, सत्संग, भजन-कीर्तन और महाआरती के बाद हुई महाप्रसादी
दीपों और पुष्पों से सजा आश्रम परिसर, जिलेभर से पहुंचे साधकों ने लिया प्रसाद
बैतूल। गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः के भाव के साथ बुधवार को बैतूल के चिखलार स्थित संत श्री आशारामजी आश्रम में गुरुपूर्णिमा पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे श्री आशारामायण पाठ से हुई। इसके बाद पूज्य सदगुरुदेव की पादुका पूजन, मानस पूजन, दिव्य दर्शन सत्संग, भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन किया गया। सत्संग में गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया गया कि गुरु के आशीर्वाद से जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है और अज्ञान का अंधकार दूर होता है।
आयोजन के समापन पर महाप्रसादी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से पहुंचे साधकों, धर्मप्रेमी नागरिकों और चिखलार ग्राम के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम परिसर को दीपों और पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया था।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुपूर्णिमा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आश्रम संचालक राजू भाई, संरक्षक राजेश मदान, अध्यक्ष आशाराम पंवार, एलबी गायकवाड़, जगन्नाथ पंडाग्रे, आरसी साकरे, सुरेंद्र कुंभारे, अनूप मालवीय, राकेश पठारे, अजय देवकते, अलकेश सूर्यवंशी, प्रवीण माने, मुकुंदराव वराठे, महेश धांडोले, प्रभाशंकर वर्मा, टीसी पाल, रामराव कड़वे, मोहन मदान, सहदेव ठाकरे, राधेश्याम डेहरिया, नेहा माने, वीरेंद्र सोनी, अजय सोनी, सतीश पाल, कोमल नीरापुरे, श्रीमती रूपा विश्वकर्मा, रेखा ठाकरे, माधवी पठारे, अमिता परमार, संध्या सोनी, अनिता माकोड़े, ज्योति साकरे, पूजा देवकते, मुस्कान धांडोले, कांति वर्मा सहित साधक भाई-बहनों का सहयोग रहा।