
ब्यूरो रिपोर्ट
नगर पालिका सारणी वार्ड नंबर 3 में नाले के पास की खाली पड़ी सरकारी भूमि पर किए जा रहे सीमेंट के पोल द्वारा बाउंड्री वाल के अतिक्रमण पर नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी नोटिस का असर बेअसर दिखाई दे रहा है ।

बता दे कि विगत सप्ताह पूर्व वार्ड के एक मुस्लिम परिवार द्वारा 70वर्षीय महिला सक्कूबाई के घर के बाजू की नाले से लगी खाली जमीन पर दबंगाई से कब्जा कर सीमेंट के पोल से बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी।
पीड़ित महिला सक्कूबाई पर पहले पुलिस वाले से दबाव बनाया गया । महिला ने बताया कि थाना सारणी में पदस्थ आरक्षक हीरालाल उनके घर आया और उनके खिलाफ लड़ाई झगड़ा किए जाने का आरोप लगाते हुए डांट फटकार लगाई ।
और थाने आने के लिए कह कर चला गया।
जब महिला अपनी बेटी के साथ थाने पहुँची तो हीरालाल ने उन्हें थाने में ही अपराधी की तरह घंटों बैठा कर रखा। जब महिला की बेटी ने अपनी ओर से शिकायती आवेदन देना चाहा तो आरक्षक हीरालाल ने
उन्हें डराने की कोशिश की और अतिक्रमण कारी परिवार को बुला समझौता करने का प्रयास किया। इस दौरान हीरालाल पूरी तरह से अतिक्रमण कारी परिवार के पक्ष में बातें करते हुए सक्कूबाई से कहा कि वह एक पत्र लिख देगा तो उनका मकान टूट जाएगा । इसी के साथ अतिक्रमण कारी परिवार की महिला और उसके नाती से कहा जाओ मकान बनाओ । तुम्हे कोई नही रोकेगा।
जिसके बाद अतिक्रमण कारीयों के हौसले और बुलंद हो गए ।
और उनके द्वारा दो दिनों में सीमेंट की पक्की बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी गई।
पीड़ित ने जब इसकी शिकायत सीएमओ सारणी से की तो सीएमओ ने टीम भेज निर्माण दो दिनों में हटाने का नोटिस ज़ारी किया।
लेकिन अतिक्रमण कारी ने उनकी एक न सुनी और टीम को यह कहते हुए चलता कर दिया कि पार्षद से बात हो गई है।
जबकि पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में कोई भी अवैध काम नहीं होने दिया जायेगा। और यह अतिक्रमण हटाने उन्होंने ही पहल की हैं।
तो क्या अतिक्रमण कारी पार्षद को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। और नगर पालिका अधिकारी के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं।
अब देखना ये है कि अतिक्रमण कारी को किसका संरक्षण मिल रहा है। कौन है जो पुलिस, पार्षद और नगर पालिका को मैनेज कर अतिक्रमण करा रहा है।
जिसके आगे प्रशासन बौना नजर आ रहा है।
अतिक्रमण कारी द्वारा सीमेंट के पोल लगा बाउंड्री वॉल बनाने पर भी लोग तरह तरह की बात कर रहे है। की ये महंगी सीमेंट की पोल और वॉल सिलिपर कहाँ से आये। जो जांच का विषय है ।
बता दे कि नगर में इन दिनों दो स्थानों पर इसी तरह bhel द्वारा बड़े पैमाने पर बाउंड्री वॉल उठाने का काम चल रहा है।