
ब्यूरो रिपोर्ट
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले के जनपद शिक्षा केन्द्र कार्यालय में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक बीएसी एवं जनशिक्षक सीएसी के रिक्त पदों पर लोकसेवकों की प्रतिनियुक्ति/पदस्थापना की जाएगी।
जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि इसके लिए विकासखण्ड, संकुल केन्द्र एवं शालाओं में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक, जो बीएसी एवं सीएसी के पदों पर कार्य करने के इच्छुक हैं, निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन/सहमति पत्र 7 अगस्त 2026 को सायं 5 बजे तक जिला/जनपद शिक्षा केन्द्र कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।





