
वार्ड नंबर 11 के निवासी मनिंदर सिंह, उर्फ ‘मोंटू सरदार’ का कल कर्नाटक में हृदय गति रुक जाने (हार्ट अटैक) के कारण असामयिक निधन हो गया। इस दुखद खबर से स्थानीय क्षेत्र और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, स्वर्गीय मनिंदर सिंह की अंतिम यात्रा आज शाम 5:30 बजे उनके निज निवास (वार्ड नंबर 11, सारनी) से मोक्ष धाम सारनी के लिए निकाली जाएगी। जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।