
ब्यूरो रिपोर्ट
जेबीसीसीआई-12 के गठन की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक दिनांक 04/08/2026 को लाल झंडा कोल माइंस मजदूर यूनियन (सीटू) पाथाखेड़ा के कार्यालय में सम्पन्न हुई।
12वें वेतन समझौते को लेकर कोयला श्रमिक संगठनों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। मंगलवार दिनांक 04/08/2026 को पूरे कोल इंडिया के सभी महाप्रबंधक कार्यालय के समिप संयुक्त संघर्ष समिति(एटक, एच.एम.एस., सीटू, इंटक)द्वारा विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने के विषय में लाल झंडा कोल माइंस मजदूर यूनियन (सीटू) पाथाखेड़ा क्षेत्र के कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक सीटू के केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश डिगरसे, एटक के कल्याण मण्डल श्रीकांत चौधरी, अध्यक्ष ओमकार शुक्ला, एच एम एस के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव महामंत्री मनीष सिंह ठाकुर सीटू के अध्यक्ष जे. विवेगानंदन महामंत्री गणेश गुजरे इंटक के अध्यक्ष आशिक खान महामंत्री अतुल सूर्यवंशी उपस्थित रहे ।