
ब्यूरो रिपोर्ट
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का बड़ा फैसला: राष्ट्रीय विस्तार के लिए 14 सदस्यीय नेशनल वर्किंग कमेटी घोषित; देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली/छत्रपति संभाजीनगर:
सोशल मीडिया आंदोलन से देशव्यापी पहचान बनाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करने के लिए अपनी पहली नेशनल वर्किंग कमेटी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. पार्टी ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दो दिवसीय रणनीतिक बैठक के बाद 14 मुख्य पदों के लिए 11 सदस्यों की कोर टीम घोषित की है. दिलचस्प बात यह है कि इस पूरी टीम में सभी सदस्यों की उम्र 35 वर्ष से कम है.
सोशल मीडिया आंदोलन से देशव्यापी पहचान बनाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करने के लिए अपनी पहली नेशनल वर्किंग कमेटी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. पार्टी ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दो दिवसीय रणनीतिक बैठक के बाद 14 मुख्य पदों के लिए 11 सदस्यों की कोर टीम घोषित की है. दिलचस्प बात यह है कि इस पूरी टीम में सभी सदस्यों की उम्र 35 वर्ष से कम है.
CJP नेशनल वर्किंग कमेटी: किसे क्या मिली जिम्मेदारी?
पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निम्नलिखित चेहरों को जगह दी गई है:
- अभिजीत दिपके (उम्र 30): संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक (Founder & National Convener).
- आशुतोष रांका (उम्र 30): राष्ट्रीय सह-संयोजक (Co-Convener).
- सौरव दास (उम्र 27): राष्ट्रीय सह-संयोजक (Co-Convener).
- अजिंक्य शिंदे (उम्र 35): राष्ट्रीय संगठन प्रभारी (National Organization In-Charge).
- दीपक बालियान (उम्र 26): संगठन सह-प्रभारी एवं नॉर्थ जोन प्रमुख.
- आफरीन नवाज (उम्र 34): राष्ट्रीय सचिव (National Secretary).
- विजय रेड्डी मल्लांगी (उम्र 30): मीडिया लीड एवं साउथ जोन प्रभारी.
- रत्ना सिंह (उम्र 31): लीगल अफेयर्स लीड (Legal Affairs Lead).
- वैष्णवी गौर (उम्र 29): रिसर्च एंड पॉलिसी लीड (Research & Policy Lead).
- रोहन देशपांडे (उम्र 31): टेक्नोलॉजी लीड (Technology Lead).
- योगेश इंगले (उम्र 33): फाइनेंस लीड एवं वेस्ट जोन प्रमुख.
- अंकित भारद्वाज (उम्र 35): ईस्ट एंड नॉर्थ ईस्ट जोन प्रभारी.
5 जोनों में बंटा संगठन, 6 महीने का महा-अभियान
पार्टी ने अपने सांगठनिक ढांचे को देश भर में मजबूत करने के लिए इसे मुख्य रूप से 5 जोन (नॉर्थ, साउथ, वेस्ट, ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट) में विभाजित किया है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके का कहना है कि अगले छह महीनों के भीतर देशभर में राज्य स्तर पर स्टेट कोऑर्डिनेट कमेटियों , शहर स्तर की इकाइयों और प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में संगठनात्मक कमेटियों का गठन अनिवार्य रूप से कर दिया जाएगा.
‘क्या बोलती पब्लिक’ कैंपेन के जरिए युवाओं से जुड़ने की तैयारी
राजनीतिक दल के रूप में सीधे चुनाव लड़ने के बजाय अभी यह संगठन सरकार के लिए एक प्रेशर ग्रुप (दबाव समूह) के रूप में काम करेगा. युवाओं के मुद्दों, बेरोजगारी और शिक्षा के व्यापारीकरण जैसे विषयों पर जनता की राय जानने के लिए CJP सितंबर से देशव्यापी ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान की शुरुआत भी करने जा रही है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि घोषित किए गए 11 सदस्यों के अलावा फिलहाल कोई भी अन्य व्यक्ति आधिकारिक तौर पर दल का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत नहीं है.






