
पूरी खबर पढ़ने के लिए मेंबरशिप लें और सभी प्रीमियम खबरों के साथ देखें लाईव वेब टीवी
ब्यूरो रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के विकास आयुक्त कार्यालय (विकास भवन, भोपाल) द्वारा प्रदेश के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEOs) के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। संयुक्त आयुक्त (समन्वय) अजय शुक्ला के हस्ताक्षरों से जारी इस पत्र के अनुसार, 13 अगस्त 2026 (द्वितीय गुरुवार) को सुबह 10:00 बजे एक राज्य स्तरीय मासिक वीडियो कॉन्फ्रेंस (VC) का आयोजन किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) करेंगे, जिसमें ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
अधिकारियों को अपटेड डेटा के साथ रहने के निर्देश
जारी शासकीय पत्र (क्रमांक 372/22/वि-8/समन्वय/2026) के तहत सभी जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों की अद्यतन (Updated) जानकारी और प्रगति रिपोर्ट के साथ इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। इसके साथ ही, जिलों के कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) को भी इस बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
तैयारियों को लेकर समय-सीमा (Deadlines) तय:
- प्रस्तुतीकरण की कॉपी: सभी संबंधित कार्यक्रम अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि वे एजेंडा के अनुसार अपने प्रस्तुतीकरण (Presentation) की एक प्रति दिनांक 12 अगस्त 2026 को दोपहर 03:00 बजे तक विकास आयुक्त कार्यालय की समन्वय शाखा को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।
- कार्यवाही विवरण: वीडियो कॉन्फ्रेंस संपन्न होने के तुरंत बाद की गई महत्वपूर्ण चर्चा और निर्णयों का कार्यवाही विवरण (Minutes of Meeting) तैयार कर समन्वय शाखा को भेजने के लिए प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
- एनआईसी (NIC) को निर्देश: राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (NIC), सतपुड़ा भवन भोपाल को इस वीसी के सुचारू संचालन के लिए VB-2 R.No. 401C स्टूडियो आरक्षित करने का अनुरोध पत्र में किया गया है।







