
ब्यूरो रिपोर्ट
11 दोहे रामायण पाठ का 362 वा सप्ताह पूर्ण,
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्रीकांत दीक्षित का किया सम्मान।
बैतूल। घर–घर में रामायण के पाठ के शुभ संकल्प को लेकर 14 अक्टूबर 2019 को चुन्नीढाना निवासी बजरंगदल कार्यकर्ता श्याम टेकपुरे के निवास से 11 श्रद्धालु भक्तों द्वारा शुरू किए गए 11 दोहे रामायण पाठ का सोमवार को 362 वा सप्ताह पूर्ण हुआ। यह पाठ कपड़ा व्यवसायी प्रकाश मदान के सौजन्य से सुयोग कॉलोनी के जसूजा निवास में रात्रि 9 बजे आयोजित किया गया था। आयोजन में विशेष रूप से पधारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्रीकांत दीक्षित का सदस्यों द्वारा शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस मौके पर श्रीकांत दीक्षित ने नवधा भक्ति का सुंदर वर्णन करते हुए नाम जप, कीर्तन और सुन्दरकाण्ड के पाठ का महत्व बताया।

शिवराज परिहार ने बताया कि यह पाठ प्रति सोमवार को रात्रि 9 बजे से घर–घर में निःशुल्क आयोजित किया जाता है। कोरोना काल में भी यह पाठ निरंतर जारी रहा। प्रति सोमवार कोई भी श्रद्धालु अपने घरों में यह पाठ आयोजित करवा सकता है। सर्वप्रथम पाठ की शुरुआत करवाने वाले श्याम टेकपुरे के जन्मदिवस पर उनका भी शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।
362 वें पाठ के आयोजन में ज्योतिषाचार्य श्रीकांत दीक्षित, श्याम टेकपुरे, सतपाल मगरदे, शिवराज परिहार, सियाराम मालवीय, राजकुमार जसूजा, प्रकाश मदान, राजेश मदान, ललित उघड़े, विक्की कारे, नितिन खोसला, दीपक देशपांडे, रामकृष्ण बारस्कर, विद्याधर यादव, नाथूराम ठाकरे, गौरीशंकर बाथरी, घनश्याम मदान, राहुल झरबडे, दिलीप सोनपुरे, कमलेश घोड़की, सुनील चरडे, विनोद पंवार पुरुषोत्तम बारस्कर, धर्मेन्द्र सोनी, इंदल यादव, मोनू कहार, संतोष पंवार, उमाशंकरजी सरले, आर बी पाटिल, दिलीप सोनपुरे, अशोक पाटनर, राहूल झरखड़े, विनोद गांवडे सहित अन्य कई श्रद्धालु शामिल हुए।