
बिजली कंपनी द्वारा 18 अगस्त को प्रातः 10 से 2 बजे तक 11 केव्ही रामनगर फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य के चलते मंगलवार को 11 केव्ही रामनगर फीडर के रामनगर, गर्ग कॉलोनी, अचलपुर नाका, पटवारी कॉलोनी, जयप्रकाश वार्ड, उदय परिसर, डॉन बॉस्को, खाकरा जामठी आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।