
ब्यूरो रिपोर्ट
भोपाल (SCN News India)। मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में नौकरी की तलाश कर रहे तकनीकी योग्यता वाले युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल ने एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मण्डल द्वारा समूह-3 के अंतर्गत उपयंत्री (Sub Engineer), मानचित्रकार (Draftsman), प्रयोगशाला तकनीशियन (Lab Technician) और अन्य समकक्ष पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 की घोषणा की गई है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)
- आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि: 18 अगस्त 2026
- आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि: 01 सितंबर 2026
- आवेदन पत्र में संशोधन (Correction) की अवधि: 18 अगस्त 2026 से 06 सितंबर 2026 तक
- संभावित परीक्षा तिथि: 06 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ
परीक्षा का समय और शिफ्ट (Exam Timing)
यह परीक्षा दो पालियों (Shifts) में आयोजित की जाएगी:
- प्रथम पाली: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: प्रातः 07:00 से 08:00 बजे)
- द्वितीय पाली: दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: दोपहर 12:30 से 01:30 बजे)
परीक्षा शुल्क (Application Fee)
- अनारक्षित (General) अभ्यर्थियों के लिए: ₹500/- प्रति प्रश्न पत्र
- एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग (केवल एमपी के मूल निवासी): ₹250/- प्रति प्रश्न पत्र
- बैकलॉग सीधी भर्ती के लिए: कोई शुल्क नहीं
- पोर्टल शुल्क: एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से भरने पर ₹60/- और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से ₹20/- अतिरिक्त देय होगा।
परीक्षा शहर (Exam Centers)
यह परीक्षा मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी, जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन शामिल हैं।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी नियम
- आधार पंजीयन अनिवार्य: अभ्यर्थियों का आधार नंबर लिंक और रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
- बायोमेट्रिक सत्यापन: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों का बहुस्तरीय बायोमेट्रिक (Biometric) सत्यापन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार अपना आधार अनलॉक करवाकर ही केंद्र पर पहुंचें।
- पहचान पत्र: परीक्षा केंद्र पर ओरिजिनल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या पासपोर्ट) लाना अनिवार्य होगा।
इच्छुक उम्मीदवार नियमपुस्तिका (Rulebook) और रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट
www.esb.mp.gov.in पर जाकर अध्ययन कर सकते हैं और www.esb.mponline.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।