
ब्यूरो रिपोर्ट
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मारपीट एवं अन्य गंभीर घटनाओं में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने गाड़ियों में तोड़फोड़ एवं फरियादी से अड़ीबाजी करने वाले प्रकरण में फरार चल रहे तीसरे आरोपी पीयुष बचले को इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
🔹घटना का विवरण
दिनांक 14.06.2026 को फरियादी रोहित पिता अतूलाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06 चिचोली, हाल रावत कॉम्पलेक्स खेड़ी सावलीगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08.06.2026 की रात्रि लगभग 03:00 से 03:30 बजे के बीच वह एवं मुकेश यादव निवासी बीरपुर, कार क्रमांक MP-04-CU-4499 में ऑफिस के सामने सो रहे थे।
🔹इसी दौरान प्रकाश सावनेरे, सागर बुझाडे एवं पीयुष बचले, तीनों निवासी बैतूल, एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो वाहन से वहां पहुंचे। आरोपियों में से प्रकाश सावनेरे एवं सागर बुझाडे ने तलवार से ऑफिस के सामने खड़ी बोलेरो क्रमांक MP-48-C-1161 एवं MP-48-T-1310 के कांच तोड़ दिए। इसके बाद आरोपियों ने फरियादी की कार क्रमांक MP-04-CU-4499 के पीछे का कांच भी तोड़ दिया।
🔹फरियादी एवं मुकेश यादव के कार से बाहर निकलने पर आरोपियों द्वारा तलवार लहराते हुए गाली-गलौज की गई तथा फरियादी से 10 हजार रुपये की मांग करते हुए रुपये नहीं देने पर गाड़ियां जलाने की धमकी दी गई।
🔹फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 503/2026, धारा 296(बी), 324(4), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपीगण प्रकाश सावनेरे, सागर बुझाडे एवं पीयुष बचले के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 तीसरा आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
प्रकरण में पूर्व में आरोपी प्रकाश सावनेरे पिता राजू सावनेरे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्रीन सिटी गंज, बैतूल एवं सागर उर्फ बुझाडे पिता साहेबराव उर्फ साहिबराव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सदर बैतूल को गिरफ्तार किया जा चुका है।
🔹प्रकरण का तीसरा आरोपी पीयुष बचले घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी के इंदौर में होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली पुलिस की टीम को तत्काल इंदौर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी पीयुष बचले पिता दशरथ बचले, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्रीन सिटी गंज, बैतूल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.08.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🔹गिरफ्तार आरोपी
पीयुष बचले पिता दशरथ बचले, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्रीन सिटी गंज, बैतूल।
🔹पुलिस टीम की विशेष भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि राकेश सरयाम, प्र.आर. 677 दीपक कटियार एवं आर. 703 प्रदीप कहार की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की गई है।