
ब्यूरो रिपोर्ट
भोपाल (SCN News India)। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा में एक बड़ी पदोन्नति (Promotion) सूची जारी की गई है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत 5 वरिष्ठ उप-कुलसचिवों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वेतनमान लेवल-14 (UGC छठे वेतनमान में ग्रेड-पे ₹10,000) में कुलसचिव (Registrar) के पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है।
इन 5 अधिकारियों को मिला कुलसचिव पद पर प्रमोशन:
1. श्री अनिल कुमार शर्मा
- वर्तमान पद: प्रभारी कुलसचिव, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन।
2. श्री डी.के. बग्गा
- वर्तमान पद: उप-कुलसचिव, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन।
3. डॉ. अजीत श्रीवास्तव
- वर्तमान पद: उप-कुलसचिव, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल।
4. डॉ. अजय वर्मा
- वर्तमान पद: प्रभारी कुलसचिव, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू।
5. श्री प्रज्जवल खरे
- वर्तमान पद: प्रभारी कुलसचिव, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर।
आदेश में मुख्य निर्देश:
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस आदेश के तहत इन सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कुलसचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण करें। उनके प्रमोशन का लाभ उनके द्वारा पदभार ग्रहण करने की वास्तविक दिनांक से मान्य होगा।







