
जन्माष्टमी के शुभावसर पर ग्राम बानूर की आंगनबाड़ी केंद्र में श्री कृष्ण जन्म का पावन पर्व मनाया गया। जिनसे नन्हे मुन्ने बच्चों को राधा कृष्ण एवं गोपियों के रूप में तैयार किया गया, जिसमें राधा, कृष्ण, सुदामा एवं गोपी के रूप में बच्चों की पूजा की गई, तत्पश्चात उन्हें भोजन करवाया गया। जिस दौरान ग्राम की सरपंच धनश्री डोंगरे, एवं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर गीता मालवी द्वारा बताया गया कि इसका उद्देश्य बच्चों को संस्कृति से जोड़ना है, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केवल पवार, सहायिका सुशीला बेले, ग्राम से कमला डोंगरे, प्रमिला बडौदे, संजू डोंगरे, किरण पंडाग्रे, रोशनी पंडाग्रे, रामप्यारी सिरसाम, आशा कड़वे, चंद्रकला कड़वे आदि उपस्थित रहे। श्री कृष्ण के रूप में युवान, राधा के रूप में सेल्वी डोंगरे, सुदामा के रूप में देवांश, गोपी के रूप में रिया, माइका, विनीता, कामाक्षी, आदि बच्चे रहे।






