
🔹पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों तथा महिला संबधी अपराधो मे संलिप्त अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
🔹उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेष कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस द्वारा ‘‘ दुष्कर्म के आरोपी को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार‘‘करने मे सफलता प्राप्त की है।
🔹 मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉंक-04.08.2026 पीड़िता ने थाना सारणी में रिपोर्ट किया कि मैं करीब पिछले 4-5 वर्षों से जुनैद पिता इस्ताक खान को अच्छे से जानती पहचानती हूँ। पीड़िता ने बताया कि जब वह 17 वर्ष की थी तो जुनैद ने कहा की वह उससे शादी करना चाहता है और अपने साथ प्रेमनगर के पावर प्लांट वाले एक कमरे मे ले जाकर वहाँ उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सारणी मे अपराध क्रमांक 245/2026 धारा-64(2)(एम),69 बीएनएस, 5एल/6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
🔹थाना सारणी पुलिस टीम ने आरोपी जुनैद खान को डुंगरिया थाना जुन्नारदेव जिला-छिन्दवाड़ा म.प्र. से गिरफ्तार किया है, जिसे दिनांक 04.09.2026 को माननीय न्यायलय पेश किया जायेगा।
🔹 गिरफ्तार आरोपीः-
01. जुनैद पिता इस्ताक खान उम्र 22 साल निवासी जगजीवन नगर पाथाखेड़ा थाना सारणी
🔹उक्त कार्रवाई में पुलिस टीमः-
1. निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी
2. उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा
3. प्र.आर.- मनोज डेहरिया
4. आरक्षक -राकेश करपे
5. आरक्षक – रविमोहन





