
कुलदीप साहु
- नगर में फिर बढ़ रहें आत्महत्या के मामले पिछले साल जून-जुलाई माह में 10 से अधिक मामले सामने आए थें
- गजानन वार्ड में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी
सारनी। नगर में एक बार फिर आत्महत्या के मामले सामने आ रहें हैं इसके बाद लोग चिंतित हैं बता दें कि पिछले साल जून जुलाई माह में 25 दिन के भीतर 10 से अधिक आत्महत्या के मामले सामने आए थे जिसमें मरने वालों की संख्या सबसे अधिक युवा वर्ग की थीं वही नगर के गजानन वार्ड में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग सिद्धार्थ हिरवाडे ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह घटना शुक्रवार दोपहर की हैं। घटना की जानकारी मिलते पुलिस ने वार्ड क्रमांक 6 में पहुंचकर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मृतक रोजाना कबाड़ा जमा करने का काम करता था। शुक्रवार को 12:00 बजे तक मोहल्ले में लोगों ने देखा। इसके बाद घर के अंदर बाउंड्री में फांसी के फंदे पर लटक गया। जानकारी के मुताबिक वह घर में अकेला ही था उसकी पत्नी बाहर काम पर गई हुई थीं वही एक लड़का उसके साथ रहता था।
इनका कहना हैं
सिद्धार्थ हिरवाड़े ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मर्ग कायम कर जांच की जा रही हैं।
जयपाल इनवाती सारनी थाना प्रभारी






