
🔹सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जांच बनी पुलिस के लिए अहम कड़ी,
🔹बैतूल जिले में गंभीर एवं जघन्य अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना गंज पुलिस ने युवक की हत्या के गंभीर मामले का 24 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 05 आरोपियों पूर्व मे गिरफ्तार किया था ।प्रकरण मे 01 अन्य आरोपी फरार था जिनके गिरफ्तारी हेतू पुलिस टीम लगातार दबीश दे रही थी जो दिनाँक 05/09/2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अजय पिता जगन्नाथ डेहरिया ग्रीनसीटी मे घूम रहा है जो दबीश देकर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 31.08.2026 की रात्रि मृतक देवेन्द्र उर्फ डिब्बी पिता मनोज राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी माचना नगर, गोयल फैक्ट्री के पास, बैतूल को उसके मोबाइल पर फोन आने के बाद उसके दोस्तों द्वारा बुलाए जाने पर वह घर से बाहर गया था। रात्रि करीब 11:16 बजे वह घर के आंगन में असामान्य अवस्था में मिला। उसके कपड़े गीले थे तथा दोनों पैरों, हाथ, पीठ एवं आंख के पास चोट के निशान पाए गए।
🔹परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल बैतूल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में अन्य अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
🔹मर्ग जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं मृतक की मां के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया मारपीट से आई चोटों के कारण मृत्यु होना पाए जाने पर थाना गंज में धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्य से मिले अहम सुराग
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री अन्नापूर्णा सिरसाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
🔹गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
फरार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए—
आरोपी अजय पिता जगन्नाथ डहेरिया, निवासी ग्रीनसिटी, बैतूल,
को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
🔹पुलिस टीम की विशेष भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल, उनि उत्तमनंदन मस्तकार, उनि संदीप परतेती, सउनि किशोरीलाल सल्लाम सहित थाना गंज पुलिस टीम तथा साइबर सेल के राजेन्द्र, आरक्षक दीपेन्द्र एवं आरक्षक पंकज की विशेष भूमिका रही।





