
5000 रूपये के फरार बदमाश को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों, तथा चोरी जैसे अपराधो मे, तथा महिला संबधी अपराधो मे संलिप्त अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
🔹उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस द्वारा 5000 रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
🔹मामले का संक्षिप्त विवरण-
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सारणी के (01) अपराध क्रमांक 247/2026, धारा-303 (3) बीएनएस, इजाफा धारा- 331 (4) 305 (क) बीएनएस, (02) अपराध क्रमांक 264/2026 धारा-331(4),305 (ए) बीएनएस, इजाफा धारा- 112 (2) बीएनएस (3) अपराध क्रमांक 270/2026 धारा-331(4),305 (ए) बीएनएस इजाफा धारा- 317 (4),95,112 (2) बीएनएस मे फरार आरोपी राहुल उर्फ डाकू पिता सुखदेव मेहलवे उम्र 23 साल निवासी संत रविदास कालोनी पाथाखेड़ा थाना सारणी का लगातार चोरी जैसे अपराधो मे संलिप्त होकर एवं घटना घटित कर प्रकरणो मे फरार चल रहा था, जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल द्वारा आरोपी राहुल उर्फ डाकू की गिरफ्तारी पर 5,000 रूपये की इनाम की उद्घोषणा की गई थी। जिसे दिनांक 08.09.2026 को सारणी/पाथाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
आरोपी राहुल उर्फ डाकू पर थाना सारणी से पूर्व से 10 से अधिक अपराध दर्ज है, जिसकी थाना सारणी में निगरानी फाइल खोली जा रही हैं साथ ही जिला बदर करने की कार्यवाही भी की जा रही है। कई क्षेत्रवासी राहुल उर्फ डाकू कि रिपोर्ट करने से डरते है।
दिनांक 08.09.2026 को आरोपी राहुल उर्फ डाकू से टावरो से चोरी किया गया केबल 100 फीटर कीमती करीबन 10,000 रूपये जप्त किया गया है।
आरोपी राहुल उर्फ डाकू को दिनांक 08.09.2026 को माननीय न्यायलय जे आर पर पेश किया जाना है।
🔹गिरफ्तार आरोपीः-
01. राहुल उर्फ डाकू पिता सुखदेव मेहलवे उम्र 23 साल निवासी संत रविदास कालोनी पाथाखेड़ा थाना सारणी
02.
🔹उक्त कार्रवाई में पुलिस टीमः-
1. निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी
2. उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा
3. प्र.आर.- मनोज डेहरिया
4. आरक्षक – मोहित भाटी
5. आरक्षक -राकेश करपे
6. आरक्षक – रविमोहन
विशेष भूमिका आर. मोहित भाटी की है।






