
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सभा कक्ष में महिला बाल विकास की विभागीय समीक्षा की । बैठक में महिला बाल विकास जिला अधिकारी श्री बृजेश वर्मा परियोजना अधिकारी शशि प्रभा एक्का और समस्त सेक्टर सुपरवाइजर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहे।

समीक्षा में विभागीय योजनाएं लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सर्वेक्षित हितग्राही का पंजीयन, पोषण ट्रैक्रर में शत प्रतिशत करना। संपर्क ऐप में कुपोषण प्रबंधन, आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्य की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की गई।
इसके उपरांत महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में डीपीओ के द्वारा समस्त सुपरवाइजर की समस्त विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आगामी सात दिवस में सभी इंडिकेटर में शत प्रतिशत सुधार करने के निर्देश दिए गए। योजनाओं के लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।




