
जिसने हमें संवारा उसे है आर्शीवाद हमारा – प्रदेश प्रभारी भाजपा महेन्द्र सिंह
सेवा संकल्प अभियान की जिला टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित जिला पदाधिकारियों एवं सेवा संकल्प अभियान अभियान की जिला टोली सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रारंभ हुई सेवा-यात्रा ने आज प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों का गौरवपूर्ण पड़ाव पूरा किया है। माननीय मोदी जी का यशस्वी जीवन गुजरात से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र नेतृत्व तक, हर दायित्व में राष्ट्रहित और जनकल्याण हेतु सर्वोपरि रहा है। सेवा, समर्पण और संकल्प की इस प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर से हो रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अभियान के अंतर्गत किये जाने वाले कार्य एवं प्रभारियों की जानकारी देते हुए कहा कि 17 सितम्बर को भाजपा युवा मोर्चा के व्दारा प्रदेश भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहीं आर्शीवाद का दिया कार्यक्रम के तहत हर लाभार्थीयों के घर पर जलाया जाएगा। श्री खंडेलवाल ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में राष्ट्रव्यापी ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं सेवा स्मरण कार्यक्रम के अंतर्गत संगीतमय नाट्य प्रस्तुती की जाएंगी। श्री खंडेलवाल ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक 13 सेवा के कार्य किये जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि आज हम जिस स्वर्णिम काल में जी रहे है इस समय के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कार्ययोजना को सामुहिक प्रयासो से शिखर पर पहुंचाना हमारा धर्म है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी जी के नेतृत्व में ऐसे कार्य हुए जो ना पहले कभी हुए थे न ही आगे हो सकते है। इन कार्याे को हर घर तक पहुचाना हर भाजपा कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए। बैठक के दौरान धन्यवाद भाषण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व दुनिया में नए भारत की परिभाषा गढी है मोदी जी के सेवा कार्याे को लेकर हमारी पूरी टोली पूरी तैयारी के साथ हर बूथ स्तर तक हर घर तक पहंुचेगीं। इस महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक में प्रदेश नेतृत्व का जो मार्ग दर्शन मिला है वह निश्चित रूप से सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करेगा और कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगें। बैठक का संचालन सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने किया। इस दौरान विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, महेन्द्रसिंह चौहान, गंगा उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार सहित सेवा संकल्प अभियान जिला टोली एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। फोटो – 1






