
थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 09.09.2026 को फरियादिया द्वारा रिपोर्ट की गई कि अनावेदक हरिचन्द बेले पिता पांडूरंग बेले, निवासी बैतूल द्वारा उसके साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की गई है।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 765/2026 धारा 74, 115(2), 118(1), 351(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही:
दौरान विवेचना मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी बस स्टैंड बैतूल की तरफ घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश-पतारसी कर अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई, जिसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
हरिचन्द बेले पिता पांडूरंग बेले, उम्र 27 वर्ष, निवासी जय प्रकाश वार्ड, डॉन बॉस्को, सदर बैतूल
सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि जगदीश प्रसाद ठाकुर, प्र.आर. 88 योगेश परते, आर. 235 नीरज कलम, आर. 474 राहुल शर्मा, आर. 528 महेश नगदे, आरक्षक राहुल चौरे की विशेष भूमिका रही है।






