
चोपना पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई
🔹 ग्राम शांतिपुर में जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, ₹1510 नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त
🔹बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना चोपना पुलिस द्वारा जुआ फड़ पर कार्रवाई की गई।
🔹थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि शाक्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 14 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शांतिपुर 1 स्थित श्मशान के बाजू में बने शेड पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से 06 व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा।
🔹कार्रवाई के दौरान आरोपियों एवं जुआ फड़ से कुल ₹1510/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपियों को पृथक-पृथक सूचना नोटिस तामील कर माननीय न्यायालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया।
🔹गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. अरुण पिता रंजीत मंडल उम्र 43 वर्ष निवासी शांतिपुर 1
2. दिजेश पिता देवेंद्र मंडल उम्र 43 वर्ष निवासी शांतिपुर 1
3. प्रदीप पिता दुलाल कुंडू उम्र 37 वर्ष निवासी शांतिपुर 1
4. अश्विनी पिता आशुतोष राय उम्र 39 वर्ष निवासी शांतिपुर 1
5. रामपाल पिता झनकिया भोरसे उम्र 39 वर्ष निवासी सिवनपाट





