
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर केन्द्रीय नेतृत्व के आव्हान पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन अपने प्रिय नेता विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय लीडर नरेन्द्र मोदी जी के 76 वंे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जिला भाजयुमो द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में नई पीढी के लडको में रक्तदान को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। रक्तदान के लिए युवाओं में मानो होड सी लग गई। जिसके चलते खबर लिखते तक लगभग 305 युनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनियों द्वारा सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत विभिन्न सेवा कार्य व सामाजिक गतिविधियों का आयोजन होना है। रक्तदान जीवन दान की तरह महादान है। युवाओं में रक्तदान कर जिस तरह जरूरतमंदों की जिदंगी बचाने का कार्य किया है। उसी तरह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लोगो का भविष्य सवार रहे है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत ही नही अपितू पूरे विश्व में अपने विचारो और व्यक्तित्व से देश का मान बढाया है। आज युवाओं का रक्तदान के प्रति उत्साह बताता है कि जब राष्ट्र सेवा समर्पण भाव से की जाती है तो वह सार्थक होती है। इस अवसर पर आमला विधायक व प्रदेश प्रवक्ता डा.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि आज से सेवा संकल्प अभियान की शुरूवात हुई है युवाओं में जिस तरह सक्रिय सहभागिता और जनहित के कार्यो के प्रति अपना संकल्प जताया है वे साधुवाद के पात्र है। रक्तदान जीवनदान का नारा इन युवाओं के रक्तदान से सार्थक और सशक्त हुआ है। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम वैद्य ने कहा कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और गरीमा के साथ रक्तदान में बढ चढकर कर हिस्सा लेकर अपनी आहूती अर्पित की है। युवाओं के प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर विकसित भारत का संकल्प भी आज हम ले रहे है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, कमलेश सिंह , जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, रश्मि साहू, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष टेकाम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देशमुख, डा.अरूण जयसिंगपुरे, सविता रघुवंशी, सतीश जौधलेकर सहित बडी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। 1076 दीपो से जगमग हुआ विजय भवन – विश्व के लोकप्रिय नेता व भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 1076 दीपक प्रज्जवलित कर आशीर्वाद का दीया अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि सेवा संकल्प का यह अभियान हर हितग्राही और कार्यकर्ता के प्रयासो से सफल हो रहा है। दीप स्वयं जलकर प्रकाश फैलाता है उसी तरह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी बिना किसी अवकाश के लगातार 25 वर्षो से राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम में लगें हुए है। आज हम 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का प्रण भी इस अवसर पर लेते है। फोटो – 1 ,2




