
बैतूल। जिले में कम वर्षा व गर्मी के चलते फसलो पर आए संकट व बीमारीयों के असर की संभावनाओ की चिंता से ग्रस्त किसानो की चिंता को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार सहित जिले के सभी विधायको ने कलेक्टर सौरभ सोनवाने को कहा कि कृषि विभाग व राजस्व अमले का दल बनाकर खेतो में जमीनी पडताल करें किसानो की फसलो को नुकसान न हो इसके उपाय सुनिश्चित कराएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जावेगी। सभी विधायको ने तत्काल सर्वे की बात दोहराते हुए कहा कि किसी भी तरह की कागजी खानापूर्ती नही होनी चाहिए। कार्यालय छोडकर खेतो में काम पूख्ता हो इसकी तैयारी की जाए। जिस पर कलेक्टर बैतूल ने आश्वस्त किया कि पहले भी जॉच दल खेतो में पहुंचकर पडताल कर चुका है। सोमवार से दोबारा दल प्रभावित गांवो व खेतो का सर्वे करेगा। अधिकारियों सहित मैदानी अमले को तैयार किया गया है।




