
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्य प्रदेश द्वारा 24 सितंबर 2026 को जारी पत्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा (Half-Yearly Exam) के संचालन, समय-सारणी (Time-Table) और प्रश्न-पत्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देशों जारी किये है।
8 प्रमुख बिंदु और दिशा-निर्देश इस प्रकार हैं:
- समय-सारणी के अनुसार परीक्षा: अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन पत्र के साथ संलग्न (परिशिष्ट-1 एवं 2) निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही किया जाएगा।
- विशेष विषयों की परीक्षा अवधि: ऐसे विषय जो मुख्य समय-सारणी में शामिल नहीं हैं, उनकी परीक्षा कक्षा 9वीं एवं 10वीं के लिए दिनांक 23.11.2026 से 30.11.2026 के मध्य और कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए दिनांक 18.11.2026 से 30.11.2026 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय-सारणी तय कर आयोजित कराएंगे।
- पाठ्यक्रम और प्रश्न-पत्र (Syllabus): प्रश्न-पत्र म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद, भोपाल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। ये प्रश्न-पत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा जारी अंक योजना और शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार नवंबर 2026 तक के पाठ्यक्रम (Syllabus) के आधार पर तैयार किए गए हैं।
- अतिरिक्त विषयों के पेपर: परिशिष्ट-3 में अंकित विषयों के अलावा अन्य शेष विषयों के प्रश्न-पत्र आवश्यकतानुसार स्कूल के प्राचार्य द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय के माध्यम से विषय शिक्षकों से तैयार कराए जाएंगे।
- अगले पेपर की तैयारी: विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के उपरांत अगले दिन के परीक्षा विषय की तैयारी हेतु कक्षा का संचालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। जिन छात्रों की परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में है, उन्हें दोपहर से पहले परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
- दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए राहत: दिव्यांग श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए मा.शि.मण्डल द्वारा जारी विज्ञप्ति (परिशिष्ट-4) के नियमों के अनुसार विशेष कार्यवाही (जैसे एक्स्ट्रा समय या राइटर) की जाएगी।
- उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन: परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद विषय शिक्षकों द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी ताकि वे अपनी कमियां देख सकें।
- PTM (अभिभावक-शिक्षक बैठक): दिनांक 07.12.2026 को स्कूल में PTM (Parent-Teacher Meeting) आयोजित की जाएगी, जिसमें अभिभावकों को उनके बच्चों के प्राप्तांक दिखाए जाएंगे और मूल्यांकित कॉपियों का अवलोकन कराया जाएगा। इस दिन संभागीय संयुक्त संचालक एवं DEO द्वारा गठित दल कम से कम 10-10 स्कूलों का निरीक्षण कर संचालनालय को रिपोर्ट भेजेंगे।

(Half-Yearly Exam)






