
बिजली कंपनी द्वारा 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल जॉन 2 के प्रबंधक शहर ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक 3 अक्टूबर को टिकारी फीडर के बच्चा जेल, प्रताप वार्ड महावीर वार्ड, अखाड़ा चौक, जेरी चौक, गाड़ाघाट पम्प, पटने आटा चक्की, नागदेव मंदिर टिकारी, ईशाई चौक, नर्स ट्रेनिंग स्कूल, कृष्णापुरा, ठाकरे की चाल, मोती वार्ड, डॉ कसेरा, गोठी कालोनी, फांसी खदान से दादावाड़ी, गोठी कालोनी, डॉ.पाडी, गौठाना नाका, शारदा नगर, वैष्णवी नगर, गंगोत्री कालोनी, कमानी गेट, थाना चौक, मांग मोहल्ला, दुर्गा वार्ड, गुड़ बाजार, गांधी चौक, साई मंदिर आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
इसी प्रकार 4 अक्टूबर को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक टाउन-2 के लिंक रोड, चंद्रशेखर वार्ड, कारगिल चौक, बारस्कर कालोनी, पीडब्लूडी कालोनी, कोठी बाजार, कंपनी गार्डन, आजाद वार्ड, गर्ल्स कालेज, वीवीएम कालेज, तल्लैया मोहल्ला, अम्बेडकर चौक, उमप किराना, राठी अस्पताल, ड्रीम होम्स कालोनी, नेहरू पार्क आदि क्षेत्र तथा टाउन-1 के कोर्ट परिसर, पेट्रोल पम्प, पुलिस पेट्रोल पम्प, पुलिस कन्ट्रोल रुम, जिला पंचायत, ड्राइवल कार्यालय, एमपीईबी कार्यालय आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
इसके अलावा 5 अक्टूबर को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक सदर फीडर के एमपीईबी कालोनी, अग्निहोत्री कालोनी, सतपाल आश्रम, प्रताप वार्ड, सुपर इंदिरा वार्ड, किराना, सिंडीकेट बैंक, एसबीआई बैंक, गेंदा चौक, ब्रहामाकुमारी आश्रम, मानस नगर, आईटीआई, एफसीआई गोढाउन, विनायक रेसीडेन्सी, बसंत पेट्रोल पम्प, गाड़ाघाट रोड, सोनाहिल कालोनी तथा 6 अक्टूबर को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक गौठाना फीडर के आशा किराना, सोनाहिल कालोनी, जैन दादावाड़ी, फासी खदान, गोठी कालोनी, गौठाना, रानीपुर रोड, भिलवाटेक आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इसी प्रकार 7 अक्टूबर को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक इटारसी रोड फीडर के फारेस्ट नाका, बालाजी विहार, गाड़ाघाट, ईटारसी रोड, चक्कर रोड, अनुराग टेन्ट हाउस, सरस्वती स्कूल, बसंत पेट्रोल पम्प, बीएड कॉलेज आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी उन्होंने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से विद्युत कटौती समय में परिवर्तन किया जा सकता है।




