
आउटसोर्स, कंपनी कर्मचारियों की नौकरी में सुरक्षा की बडी जीत
13 कंपनियां ब्लैक लिस्ट, काम करते रहेंगे व्यावसायिक शिक्षक
भोपाल/ स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा से जुडे आउटसोर्स व्यावसायिक शिक्षकों को बडी राहत मिली है, अब कंपनियां उन्हें हटा नहीं सकती है, वे यथावत काम करते रहेंगे। समग्र शिक्षा की ओर 13 कंपनियों को ब्लैक लिस्ट करते हुए व्यावसायिक प्रशिक्षकों को यथावत काम करते रहने का आदेश जारी किया है! ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स अस्थाई कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने इसे संघर्ष की जीत बताते हुए प्रदेश के व्यावसायिक प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए बिचौलिए पूरी तरह भगाने के संघर्ष को ताकत देने का आव्हान किया।
व्यावसायिक शिक्षा में 50 से अधिक कंपनियां काम करती हैं, जो आउटसोर्स व्यावसायिक प्रशिक्षकों को लगातार परेशान करती थीं, पैसे लेकर ज्वानिंग देना, नियुक्ति करना आम बात हो गई थी, कंपनियों ने व्यावसायिक शिक्षा में लूट मचा रखा थी। जिसके खिलाफ दो महीने पहले व्यावसायिक शिक्षकों ने भोपाल में दो दिवसीय आंदोलन किया था, पहले दिन अंबेडकर पार्क में धरना दिया, दूसरे दिन डीपीआई का घेराव किया, इसके बाद आयुक्त से हुई चर्चा के बाद यह आदेश आया है, जिसे नौकरी में सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय माना जा सकता है।






