
कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम और राहुल गांधी का पुतला दहन
महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन
बैतूल। जेएनयू की छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज जिला मुख्यालय बैतूल में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देशमुख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय के सामने आरोपी सांसद बिमोल अकोइजम और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनीता देशमुख ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही है। अपनी ही पार्टी के सांसद पर 11 छात्राओं द्वारा लगाए गए इतने गंभीर आरोपों पर राहुल गांधी की चुप्पी शर्मनाक है। लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ का नारा देने वाली कांग्रेस आज अपने आरोपी सांसद को बचा रही है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस आलाकमान आरोपी सांसद को तत्काल पार्टी से बर्खास्त करे और राहुल गांधी देश की बेटियों से माफी मांगे। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद और महिला विरोधी कांग्रेस मुर्दाबाद, एक कचौडी दो समोसा कांग्रेसीयों का नही भरोसा जैसे आक्रोश से भरे नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, नरेन्द्र गढेकर, जिला कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम वैद्य, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष टेकाम, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, रघुनाथ लोखंडे, रमेश गायकवाड, मनीष मिसर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता मालवी, मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देशमुख, नीलम वागद्रे, माधुरी साबले, फरीदा हुसैन, साक्षी शर्मा ,वर्षा खाडे, मीना बोरबन, हेमलता मालवी, सविता रघुवंशी, कविता मालवीय, शैला चौहान, कृष्णा अमरूते सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। फोटो – 1






