
1–सतपुडा ठेकेदार संघ की महत्वपूर्ण बैठक होगी संपन्न बैठक में संघ के सभी पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी एवं सदस्य होंगे शामिल
सतपुड़ा ठेकेदार संघ की बैठक कल दिनांक 17 10.2026 दिन शनिवार को होगी संपन्न, सतपुड़ा व्यापारी संघ के सचिव विलास लोणारे ने बताया कि नई यूनिट के निर्माण कार्य में स्थानीय ठेकेदारों को अनदेखा किया जा रहा है एवं निर्माण कार्यों की दरे भी बहुत कम है ठेकेदारों के द्वारा पूर्ण किए गए कार्यों के भुगतान में भी प्रबंधन द्वारा देरी की जा रही है जो की एक गंभीर विषय है
इसके अलावा प्लांट में कार्यरत ठेकेदारों के हितों को लेकर भी चर्चा की जाएगी, एवं इसके अलावा बैठक के और भी कई महत्वपूर्ण बिंदु है जिन पर बैठक में निर्णय लिया जाएगा
सतपुड़ा ठेकेदार संघ के उपाध्यक्ष समीम रिजवी ने बताया कि कुछ समय पूर्व भी ठेकेदार संघ की बैठक शॉपिंग सेंटर में संपन्न हुई थी जिसमें विस्तार से चर्चा नहीं हो पाई थी और उसी बैठक में तय किया गया कि आगामी शनिवार को शाम 4:00 बजे शॉपिंग सेंटर में स्थित किशोर चौहान के लाज में बैठक संपन्न की जाएगी इनके द्वारा संघ के सभी साथियों से बैठक में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया गया





