
सारनी l शनिवार सतपुड़ा कांट्रेक्टर एशोसीएशन की शॉपिंग सेंटर स्थित होटल में ठेकेदारों की महत्पूर्ण बैठक हुईl बैठक में सर्व सम्मति से दोनों संगठन एक हो गए l
अब सतपुड़ा कांट्रेक्टर एशोसीएशन के नाम से ठेकेदारों का संगठन संचालित होगा l
शनिवार शॉपिंग सेंटर स्थित चौहान होटल में क्षेत्र के ठेकेदारों की महत्पूर्ण बैठक हुई l बैठक में क्षेत्रीय ठेकेदारों को काम नहीं मिलने और बाहरी कम्पनियों द्वारा 15साल पुराने रेट से काम बाटने को लेकर सघन चर्चा हुई l
सर्व प्रथम वारिष्ठ ठेकेदार प्रेम कुमार सातनकर को वेकोली प्रबंधन द्वारा कोयला परिवहन में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित करने पर उन्हें संगठन द्वारा सम्मानित किया गया l
तत पश्चात पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह सैनी, विशाल बत्रा, द्वारा पावर प्लांट में स्थानीय ठेकेदारों को काम नहीं मिलने की वजह आपसी फूट की बात सामने आई l
बैठक में उपस्थित सभी ठेकेदारों ने दोनों संगठन को एक होने का प्रस्ताव रखा जिसे बैठक में मौजूद ठेकेदारों ने स्वीकार कर लिया l दोनों संगठन को एक करने के लिए वरिष्ठ ठेकेदार प्रेम कुमार सातनकर द्वारा महेश चौहान और नागेंद्र निगम द्वारा आपस में चर्चा कर समन्वयक बनाने का समय दिया l दोनों अध्यक्षों की आपसी सहमति से दोनों संगठन एक हो गए l बैठक में उपस्थित सभी ठेकेदारों ने दोनों से पुष्प गुक्ष देकर बधाई दी l
गौरतलब रहे की ठेकेदारों के आपसी मनमुटाव हो जाने से दो संगठन अब एक हो गए हैं अध्यक्ष महेश चौहान तो कार्यकारिणी अध्यक्ष नागेंद्र निगम रहेंगे l संगठन की उक्त बाड़ी में यूवाओं को महती जबावदारी दी जाएगी l
सोमवार संगठन द्वारा मुख्य अभियंता एस के लिल्होरे, बीएचईएल के साइड प्रभारी पवन मेश्राम और बीबीजी कंपनी में संगठन की जानकारी का पत्र दिया जाएगा l
जल्द संगठन संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कम रेट में काम करवाने वाली कंपनी से बाजार अनुसार संचालित रेट की मांग पर चर्चा करेंगे l
बात नहीं बनी तो उक्त कम्पनियों का क्षेत्र की जनता -जनार्दन के साथ मिलकर कार्य बंद करवाया जाएगा l
बैठक में दीपक तिवारी,नन्हें सिंह, तिरुपति एरुल जगदीश आहूजा, नारायण सोलंकी, अजय श्री वास्तव, नन्हें चंद्रवंशी, सुनील भारद्वाज,विलास लोन्हारे, हेमंत धोटे, विजय पड़लक, सन्नी एरुल, अन्नू स तनकर, कमलेश धोटे,सम्मिम रिजवी, सहित तीन दर्जन ठेकेदार मौजूद थे l




