
मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी नेता कमल चौहान द्वारा गरबा के पंडाल में से 15 साल की बच्ची को धक्का देकर बाहर निकाल दिए जाने के वीडियो के वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। मामले को लेकर भाजपा नगर इकाई ने भी कमल चौहान को कारण बताओ नोटिस थमाया है। तीन दिन में जवाब मांगा गया है। तो वही शिकायत पर पुलिस ने POCSO में FIR दर्ज की है।
15 अक्टूबर की रात गरबा पंडाल में मामूली बात पर भाजपा के विधानसभा क्षेत्र नंबर 2 के मंडल अध्यक्ष कमल चौहान बैरिकेड पार कर बच्ची के पास पहुंचे। बच्ची हाथ मत लगाने की बात कहती रही। वीडियो में चौहान बच्ची को पकड़कर कई बार धक्का देते नजर आए। बच्ची के साथ उसके परिवार के सामने ही ये अभद्रता हुई। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा को किरकिरी झेलनी पड़ी।






